Saturday, June 20, 2026

भारतीय है कोकाकोला

 

 


 

1990 में एक फिल्म आई थी पूरब और पश्चिम। उसमें अमेरिका गए एक भारतीय युवक ने भारत की तारीफ की थी ।अमेरिका जा बसे भारतीय ने कहा क्या है तुम्हारे देश में? भूखे लोगों का देश। पेट भरने को अन्न भी नहीं हो पाता। जवाब में युवक गाता है -जब जीरो दिया मेरे भारत ने। भारत ने मेरे भारत ने ।दुनिया को तब गिनती आई ।तारों की भाषा भी भारत ने ही सिखलायी। देता ना दशमलव भारत तो यूं चांद पर जाना मुश्किल था। धरती और चांद की दुनिया का अंदाज लगाना मुश्किल था। सभ्यता जहां पहले आई। पहले जन्मी जहां पर कला। भारत ने दुनिया को इतना सभी नहीं दिया बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और पिए जाने वाले पेय कोका कोला का भी परिचय कराया। कोका कोला की वेबसाइट के अनुसार अटलांटा में 8 मई 1986 को फार्मेसिस्ट डॉ जान पेम्वर्टन ने इस पेयपदार्थ की शुरुआत की ।इस समय इसकी शुरुआत एक सिरप के रूप में हुई ।इसमें कार्बोनेट वाटर मिला होता था ।धीमे धीमे इसकी लोकप्रियता बढ़ी। कुछ समय बाद डॉ पेमवर्टन के साथी फ्रैंक एम रॉबिंस ने इस कंपनी को कोका कोला नाम दिया ।शुरुआत में रोज इसके 9 बोतल बिकती थीं।आज दुनिया भर में इसकी 19 बिलियन बोतल बिकती हैं।

कोका कोला शुरू होने के तीन साल के अंदर अटलांटा के कारोबारी असा ट्रिक्स सेंडलर की नजर पड़ी ।उन्होंने इसके उज्ज्वल भविष्य का अनुमान लगाया और $2300 में कोका कोला बिजनेस के अधिकार हासिल कर लिए। कोका कोला लेने के बाद सेंडलर एक बिजनेस मॉडल स्थापित किया ।इसमें कोका कोला एक ब्रांड बन गया। 2017 के रिकॉर्ड के अनुसार कंपनी की वार्षिक आय 34400 अरब डालर है।

गजब हिंदी डॉट कॉम के 28 जुलाई 17 के लेख के अनुसार यह कंपनी दुनिया का  पांचवा सबसे बड़ा ब्रांड है और प्रतिवर्ष 41 अरब डॉलर कमाता है ।दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में कोका कोला के 900 प्लांट हैं इनमें 142200 कर्मचारी काम करते हैं 1,900,000,000 करोड़ बोतल हर दिन पी जाती हैँ?

यदि दुनिया में मौजूद कोका कोला की सभी बोतल को एक लाइन में लिटा दिया जाए तो यह लाइन 1677 बार धरती  से चांद पर आने जाने के बराबर होगी। दुनिया में पिए जाने वाले 3.0% प्रतिशत प्रोडक्ट कोका कोला के हैं और दुनिया की सबसे बड़ी पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी है ।

कोका कोला के बारे में कहा जाता है इसका फॉर्मूला बहुत गोपनीय है ।इस फार्मूले को दो अलग-अलग भाग में रखा गया है।

कंपनी के दो डायरेक्टर आधे आधे फार्मूले की जानकारी रखते हैं। यह दोनों डायरेक्टर कभी एक साथ नहीं रहते न प्लेन में एक साथ सफर करते हैं।

No comments: