Monday, July 5, 2021

पंडित भवानी प्रसाद




पंडित भवानी प्रसाद

 

आर्य विद्वान पंडित भवानी प्रसाद   जन्म 1878  में हल्दौर में हुआ। वे गुरूकुल कांगड़ी के स्नातक रहे। वहां से विद्यालकार तक शिक्षा ग्रहण की। आपके परिवारजन भी इनके बारे में कुछ नहीं बता पाते। इनके चार पुत्र और दो पुत्री हुईं। एक पुत्री सुशीला का विवाह  प्रसिद्ध इतिहासकार और गुरूकुल विशवविद्यालय के कुलपति डा सत्यकेतु विद्यालंकार से हुआ।

इनके पुत्र डा. क्षेमेंद्र गुप्ता रिषीकेश ने बताया कि मूल रूप से उनका परिवार मीरापुर का रहने वाला था। वे वैश्य हैं।हल्दौर रियासत के राजा लोग उनके पूर्वजों से कर्ज लेते रहते थे।क्योंकि गंगा हल्दौर −मीरापुर के बीच में पड़ती थी। उन्हें परेशानी होती थी। सो पूर्वजों को अपने महल के पास उन्होंने आठ बीघे जमीन दे दी। जिन्हें जमीन दी , वे दो भाई थे।बड़े  भाई ने अपने और दूसरे भाई के लिए आमने –सामने  बिल्कुल एक जैसे दो महल बनवाए।दोंनों भाई उसमें रहने लगे। उनकी परिवार की जमींदारी जिले में कई जगह थी। नजीबाबाद के पास जहानाबाद खोबड़ा में भी जमींदारी थी। पिता भवानी प्रसाद जहानाबाद खोबड़ा में रहकर जमींदारी देखते थे। वहीं1948  में उनका निधन हुआ।

भवानी प्रसाद जी हल्दौर आने वाले पूर्वजों की चौथी पीढी से थे। वे पांच भाई और दो बहने हैं।

पंडित भवानी प्रसाद ने बिजनौर मंडल आर्य समाज का इतिहास लिखा। ये एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।लेखक के पास इसकी मूल प्रति है। लेखक ने इस पुस्तक की चार फोटो स्टेट कराकर  डीएम निवास बिजनौर,आर्य विद्वान जयनारायण अरूण, इस्माइलपुर निवासी बिजनौर गीतानगरी में रहने वाले  कुशलपाल सिंह और चिंगारी के संपादक सूर्यमणि रघुवंशी  जी को सौंप दी , ताकि शोधकर्ताओं को सरलता से उपलब्ध रहे। 

पंडित भवानी प्रसाद ने आर्य पर्व पद्यति , आर्य पर्वावलि,संस्कृत चारूचरितावलि,कांगड़ी− गुरूकुलीय आर्यभाषा −पाठावलि  नामक पुस्तक लिखीं।इनकी संग्रहित पुस्तक है−कांगडी़−गुरूकुल−विश्वविद्यालय अंतर्गत−महाविद्यालयपाठ्य  बिंदुचतुष्टयात्मक  साहित्य सुधा संगृह।  



Friday, July 2, 2021

अब्दुर्रहमान बिजनौरी

 क्या आप जानते हैं?

दुनिया जिसे  #अब्दुर्रहमान #बिजनौरी के नाम से जानती है। वे #स्योहारा के थे। 


मेरी किताब "मेरे देश की धरती" से 

स्योहारा के रत्न 4 

अब्दुर्रहमान बिजनौरी 

के बारे में जाने--


वो अब्दुर्रहमान  बिजनौरी है, हमारा है, सिबारा है।

उर्दू अदब के आसमान पर चमकता जो सितारा है।

प्रोफेसर ज्ञान चंद जैन का ये शेर उर्दू अदब में अब्दुर्रहमान बिजनौरी के योगदान का मुखर प्रमाण है। ग़ालिब के दीवान की समालोचना के कारण अदब की दुनिया में ऊंचा मक़ान बनाने वाले डा. अब्दुर्रहमान बिजनौरी भी स्योहारा (तब सिबारा) के थे। उन्होंने पूरी दुनिया को ग़ालिब से परिचित ही नहीं कराया वरन उन्होंने ग़ालिब की शायरी को अपनी समालोचना से उस मर्तबे तक पहुंचाया जहां आज उनकी गिनती महान शायरों में होती है। यह कहना गलत न होगा कि बिजनौरी की समालोचना से पहले ग़ालिब जैसा अजीम शायर शोहरत की बुलंदियों से दूर एक आम शायर की तरह ही थे। उनके द्वारा पांच भागों में लिखा गया "मोहसिन ए कलाम ए ग़ालिब" उर्दू समालोचना साहित्य की बहुमूल्य समावेश है, जो अपने साथ नए दृष्टिकोण और नई विचारधारा लाया है। बिजनौरी ने ग़ालिब के दामन पर लगे उन तमाम एतराज को हटा दिया। जो दूसरे आलोचकों ने बेबुनियाद उनके सर पर मंढ रखे थे। बिजनौरी की समालोचना ही के कारण ग़ालिब पश्चिमी शायरों के मुकाबले ऊंचे दिखाई देने लगे। उन्होंने अपनी किताब 'मुहासिने कलाम ग़ालिब' के पहले पेज के दूसरे पैरा में लिखा कि ' हिंदुस्तान की अवतरित किताबें दो हैं, एक मुकद्दस वेद और दूसरी दीवाने ग़ालिब। बिजनौरी का ये कथन विस्तृत अध्ययन और ग़ालिब की बुलन्दियों में चार चांद लगाने वाला है। 

डा. अब्दुर्रहमान बिजनौरी के पत्रों और उनके घटनाक्रम पर दो और किताबें भी प्रकाशित हुईं थीं। 'बाकयाते बिजनौरी' और 'यादगार बिजनौरी'। इन किताबों में इनकी कुछ नज्में भी हैं। उनके द्वारा भेजे गए पत्रों में अपने छोटों और बड़ों के परम्परागत शिष्टाचार का अद्भुत नमूना है। उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर की गीतांजलि को सर्व प्रथम उर्दू में प्रकाशित किया था। 

बिजनौरी की गिनती अपने समय के अरबी, फारसी, जर्मनी, अंग्रेजी, उर्दू के वरिष्ठ साहित्यकारों और शायरों में होती थी। उन्होंने जर्मन भाषा में क़ुरआने मजीद का तर्जुमा भी किया। उनके वालिद का नाम नुरुलइस्लाम था। जिन्हें खान बहादुर की पदवी मिली थी। वे स्योहारा के मुहल्ला काज़ियान के सम्मानित परिवार से सम्बंधित थे। बिजनौरी की वालेदा नाम आमना खातून और भाई का नाम हबीबुर्रहमान था। वे सन 1882 में पैदा हुए थे। प्रारम्भिक शिक्षा सिबारा में मुंसी रहीमुद्दीन द्वारा दी गयी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवसिर्टी से डिग्री हासिल की। उसके बाद विलायत चले गए।  वहां बैरिस्टरी का इम्तहान पास किया। बाद में जर्मन की बर्लिन यूनिवर्सिटी से अरबी फारसी में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। मजहबी जुनून चढ़ा तो अपने जर्मन में रहते हुए जर्मनी भाषा में 'शआयर ए मौहम्मदी' किताब लिखी। सैर सपाटे के लिये बाल्कान के युद्ध के समय में क़ुस्तुन्तुनिया गए। वतन वापस आने के बाद दो वर्ष तक मुरादाबाद में बैरिस्टरी की। उसके बाद रियासत भोपाल में नबाब हमीदुल्ला खां के यहां शिक्षा प्रोत्साहन की जिम्मेदारी का वहन किया।  बिजनौरी पर तुर्की के प्रवास के दौरान जासूसी का इल्जाम लगा और लगभग छह माह वहां की जेल में भी रहे। बिजनौरी हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई में गांधी जी के विचारों से सहमत थे। आप की मृत्यु मात्र मात्र 37 वर्ष की उम्र में 1919 में भोपाल में हो गयी। बिजनौरी की मृत्यु से उर्दू साहित्य ने महान साहित्यकार खो दिया। 

चर्चित उर्दू साहित्यकार डा. तक़ी आबिदी का कहते हैं कि बिजनौरी की समालेाचना का कोई जवाब नहीं। गुलशने दीवाने गालिब का पहला दरवाजा खोलने वाला पहला शख्स बिजनौरी ही हैं। साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष तथा उर्दू के प्रख्यात समालोचक प्रो. गोपीचंद नारंग ने कहा है कि बिजनौरी में एक-एक शब्द में हिंदुस्तान और उसके मजहबों की मोहब्बत से भरे हैं।  उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध जुमला है कि हिंदुस्तान की दो पवित्र किताबें है, पहली-वेद ए मुक़द्दस और दूसरी दीवाने ग़ालिब। ऐसी बात भारत जैसे सांस्कृतिक बहुलता वाले उदार देश में ही स्वीकार्य हो सकता है। उन्होंने बिजनौरी को इंसानियत के सच्चे पुजारी बताते हुए कहा कि बिजनौरी जैसी शख्सियत कोई दूसरी नहीं हो सकती। 

प्रसिद्ध शायर मासूम रज़ा का कहते हैं कि मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात समालोचक अब्दुर्रहमान बिजनौरी थे। ग़ालिब के संबंध में उनका एक वाक्य काफ़ी मशहूर हुआ, "भारत में दो ही महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं, वेद मुकद्दस (पावन) और दूसरा दीवाने ग़ालिब." पता नहीं अब्दुर्रहमान बिजनौरी को वेदों की संख्या का ज्ञान था या नहीं लेकिन एक पुस्तक की चार ग्रंथों से तुलना तर्क संगत नहीं लगती। फिर भी यह वाक्य बिजनौर के एक क़लमकार की कलम से निकला था और पूरे उर्दू-संसार में मशहूर हुआ।

तन्जो मिजाह के इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त शायर हिलाल स्योहारवी कहते थे कि डा. अब्दुर्रहमान बिजनौरी ने मिर्ज़ा ग़ालिब के कलाम के कई अनछुए पहलू के नए अंदाज से दुनिया को परिचित कराया है।

डॉ वीरेंद्र सेवहारा की फेसबुक वॉल से

Monday, June 21, 2021

कनाड़ा में बसे झालू के देवेंद्र गुप्ता का संस्मरण

  उस समय , मैं ७ वर्ष का रहा हूँगा , मुझे मोतीझारा ( typhoid ) हो गया ! १९४०-५० में मोतीझरे का कोई इलाज नहीं था, केवल घर में रह क्र परहेज़ करिये तथा विश्राम करिये ! कई महीने लग जाते थे स्वस्थ होने में ! अधिक लोग तो मर ही जाते थे ! में भी दो तीन महीने से बीमार था! हल्का बुखार रहता था, भूक नहीं लगती थी ! घरवाले, बहका फुसलाकर दूध पीला देते थे , मुनक्का खिला देते थे! दाल रोटी तो खाने का कोई मतलब ही नही था! इन दो तीन महीनो में , वज़न बहुत कम हो गया था, कमज़ोरी बहुत आ गइ थी ! चलने फिरने का तो प्रश्न ही नहीं उठता , बोलना भी बहुत मुश्किल था ! जून का महीना होगा , सांयकाल में घर के चौक में मुझे लिटा देते थे ! बेहाल सा में इधर उधर देखता रहता ! एक दिन शाम को बहुत पसीना आ गया , कमज़ोरी और बढ़ गइ , बेहोशी सी आ गइ ! नब्ज़ बहुत ही धीमी हो गई थी ! घर के सभी लोग घबरा गए थे , पिताजी भी , डॉक्टर होते हुवे भी, निराश हो गए थे! सभी घबराये हुए थे कि अब बचना मुश्किल है ! जाने पहचाने , गाओं के हकीम थे, श्री राम कृष्ण लाल जी ( अशोक मधुप के बाबा जी) ; उनको बुलाया गया , वह अपने साथ, कुत्छ औषधी लेकर आये थे ! तुरंत ही कुत्छ समय के पश्च्चात , होश आ गया ! आँखे खुलीं ! सभी को , जान में में जान आयी! अभी भी, कभी सोचता हूँ तो वह दिन याद आ जाता है ! मुझ पर तो कम , परन्तु घर वालों पर किया गुजरी होंगी ?

https://davendrak.wordpress.com/category/biography/ 

से साभार

Sunday, June 20, 2021

नया साल

 

 नया साल

लो ये भी बीता सखे,चलो पुराना साल।
जो बीता अब क्या करें,उसपर सोच मलाल।

: नया साल जब आएगा , देखेंगे उस ठौर।
अभी अभी है तो सखे, इसी साल का दौर।

-चलो विदा देते तुम्हें!,रही साल भर जंग।
खट्टी मीठी याद तो,सदा रहेंगी संग।
-तुमने तो सपने किए,कईं मेरे साकार।
नफरत तो कम ही मिली, बहुत मिला पर प्यार।
- कई विदा हमसे हुए, कई जुड़े हैं संग।
नफरत पर जीती सदा,प्रेम- प्यार की जंग।

- नया साल शुभ हो शुभे, शुभ हों सारे काम।
खूब तुम्हे ख्याति मिले, जग में होवे नाम।

-: अभी चुनौती हैं नयी, नए साल के साथ।
सतत सफर चलता रहे,कृपा करें रघुनाथ ।

रोते हंसते कट गया,जीवन का ये दौर।
नया साल लाये सखे, खुशहाली की भोर।

 

मुक्तक 

जो नहीं मिला उसकी, आस लिए बैठे हैं।
इच्छाओं की पुटलियाॅ, पास लिए बैठे हैं।
मेरे साथ मेरों के भी, हों सपन सभी पूरे,
नए साल! तुझसे नए ,विश्वास लिए बैठे हैं।
अशोक मधुप

गुदड़ी का वार्षिक मेला

 गुदड़ी का वार्षिक मेला , हमारे गाओं के पास वाले गाओं में सावन के महीने में लगता था ! अब से ७० वर्ष पहले , झालु से हल्दौर जाने का कोई और साधन नहीं था , या तो पेद ल  जाओ या बैलगाड़ी से ! बस या रेलगाड़ी की सुविधायें नही थी ! हम लोग बारिश में भीगते झालु से अन्य लोगों के साथ , लहभग प्रत्येक वर्ष ही मेला दहकने जाते थे ! हल्दौर का यह मेला , हल्दौर के चौहान राजा ने शुरू किया था और वह ही हर साल इसका प्रभंध करते थे ! उनके भविये महल के सामने एक बहुत बड़ा तालाब था, जिसके चारों ओ र लकड़ी की सुंदर जंगला लगा था ! उसी तालाब के चरों ओर मेला लगता था ! मेले में , स्वांग, मौत का कुंवा, जादूगरों के करतब , घूमने वाले झूले , उस समय  के हिसाब से बहुत बहुत आकर्षण की वस्तुवें होती थीं ! खाने पीने की दुकानें, खेल खिलौनों की दुकाने ! शाम को जब, तालाब के चरों और रोशनी क्र दी जाती थी, तो विशेष आकर्षण हो जाता था ! हम बच्चों के लिए बहुत आनंद का होता था यह मेला ! मेले के आख़री दिन , राजा जी का खूब सजा हुवा  बेडा , रात्रि में तालाब में घूमता था ! उनकी हाथी पर सवारी निकलती थी !

बचपन की एक घटना याद आती है! एक वर्ष  मैं , अपने परिवार के मित्र श्री बसंत राम जी के साथ मेला देखने, हल्दौर गया! वोह , अपने   साड्डू  के घर पर रुके थे ! वर्षा हो रही थी, शाम भी हो गए थी, इस लिए अब रात्री को वहीं रुकना था! उनका घर अच्छा बड़ा घर था ! शाम को खाना लगाया जाया तो में यह कह क्र खाना खाने से मना क्र दिया  कि  अम्मा ने कहा है कि किसी के घर खाना नहीं खाते हैं ! सभी बहुत हांसे भी और मुझे खाने के लये मानते भी रहे ! बड़ी मुश्किल से मैंने उनके यहां खाना खाया ! बाद में, चाचा , बसंत राम जी मुझे चिढ़ाते भी रहे कि घर चल कर , तुम्हारी अम्मा को बताएँगे कि तुमने , हल्दौर में  खाना खाया था ! आज , वह सोच कर मुझे भी उस बचपन की बात पर हंसी आती है ! मेले की झलकियां भी अपनी यादें


https://davendrak.wordpress.com/category/biography/

(अब ये मेला नही लगता। कई साल पहले से लगना बंद हो गया)

कनाड़ा में बसे झालू के देवेंद्र् गुप्ता का संस्मरण

 उस समय , मैं ७ वर्ष का रहा हूँगा , मुझे मोतीझारा ( typhoid ) हो गया ! १९४०-५० में मोतीझरे का कोई इलाज नहीं था, केवल घर में रह क्र परहेज़ करिये तथा विश्राम करिये ! कई महीने लग जाते थे स्वस्थ होने में ! अधिक लोग तो मर ही जाते थे ! में भी दो तीन महीने से बीमार था! हल्का बुखार रहता था, भूक नहीं लगती थी ! घरवाले, बहका फुसलाकर दूध पीला देते थे , मुनक्का खिला देते थे! दाल रोटी तो खाने का कोई मतलब ही नही था! इन दो तीन महीनो में , वज़न बहुत कम हो गया था, कमज़ोरी बहुत आ गइ थी ! चलने फिरने का तो प्रश्न ही नहीं उठता , बोलना भी बहुत मुश्किल था ! जून का महीना होगा , सांयकाल में घर के चौक में मुझे लिटा देते थे ! बेहाल सा में इधर उधर देखता रहता ! एक दिन शाम को बहुत पसीना आ गया , कमज़ोरी और बढ़ गइ , बेहोशी सी आ गइ ! नब्ज़ बहुत ही धीमी हो गई थी ! घर के सभी लोग घबरा गए थे , पिताजी भी , डॉक्टर होते हुवे भी, निराश हो गए थे! सभी घबराये हुए थे कि अब बचना मुश्किल है ! जाने पहचाने , गाओं के हकीम थे, श्री राम कृष्ण लाल जी ( अशोक मधुप के बाबा जी) ; उनको बुलाया गया , वह अपने साथ, कुत्छ औषधी लेकर आये थे ! तुरंत ही कुत्छ समय के पश्च्चात , होश आ गया ! आँखे खुलीं ! सभी को , जान में में जान आयी! अभी भी, कभी सोचता हूँ तो वह दिन याद आ जाता है ! मुझ पर तो कम , परन्तु घर वालों पर किया गुजरी होंगी ?

https://davendrak.wordpress.com/category/biography/ 

से साभार

प्रकाश मेहरा नहीं रोकते तो आज स्टार नही होते अमिताभ बच्चन

                                                   24 सितंबर 2020 में अमर उजाला में प्रकाशित लेख