Friday, August 15, 2025

वृद्धावस्था अभिशाप भी वरदान भी

 वृद्धावस्था अभिशाप भी वरदान भी। ये अपके जीने का तरीका है कि आप उसे अभिशाप समझतें हैं या वरदान।अभिशाप समझेंगे तो जल्दी चल देंगे।वरदान समझेंगे तो आनंद लेंगे। ज्यादा जीवन जिएंगे।वृद्धावस्था में भी युवा जैसा भोगेंगे ।

जिन्होंने रिटायर होते ही अपने का रिटायर मान लिया। उनकी कहानी जल्दी खत्म हो गई। जिंन्होंने नही माना, वह मस्त रहे।
बिजनौर के एक शायर हुए हैं शौक बिजनौरी।वह कलेक्ट्रेट में डीएम के पेशकार होते थे। सेवानिवृति पर उनके लिए  कलेक्रेस ट में विदाई समारोह रखा  गया।उन्होंने कहा – आप विदाई पर जो मुझे  गले में जो पहना रहें हैं। उन्हें फूलों की माला कहना। गजरे कहना। हार मत कहना। मैंने नौकरी से   हार नही मानी । मैं  रिटायर नही हो रहा। नौकरी को रिटायर करके जा रहा हूं। मैंने 30 साल नौकरी की और देखना उससे ज्यादा समय पेंशन लूंगा।हुआ भी ऐसा ही। वे लगभग 95 साल जिए। आखिरी  के समय में उन्हें कान से कुछ ऊंचा सुनाई देने  लगा था। घुटनों में दर्द था । मैंने उनसे कहा− कुछ दवा लीजिए। 
उन्होंने जो कहा वह सुखद और आश्चर्य करने वाला है।उन्होंने कहा− 90  साल से ज्यादा उम्र हो गई ।आज तक इंजेक्शन नहीं लगवाया। कोई दवा नही खाई। अब किसलिएॽ किसके लिए ॽ
हां कुछ चीजे ध्यान रखने की है। बुढ़ापा आना है तो इसका खुद प्लान कीजिए। इसके लिए पहले से ही बजट बनाकर रखिये। उसी तरह निवेश कीजिए। इताना ज्यादा भी नहीं कि जवानी में बदहाल जीवन जिया जाए। एक परिवार के मुखिया ने अपने बच्चों से कहा कि  घर में छह माह का अनाज है। या तो शुरू के छह माह खालो । उसके बाद फाके रहना।  या शुरू के छह माह भूखे  रहो । बाद के छह माह खा लेना।
हमें न शुरू के छह माह भूखे  रहना है न बाद के । हमें थोड़ा कम खाकर ,  उसी में से बचाकर पूरे साल काम चलाना है।
दूसरी बात यह कि यह सोचकर जवानी में मस्ती मत मारिए कि  बुढ़ापे में बच्चे आपके लिए करेंगे। सोने के पालने में झुलाएंगे। वे 
करेंगे। अपनी सामर्य्ए के हिसाब से खूब करेंगे। फिर भी आप बुढापे के लिए प्लान कीजिए । बचाइये। ये भी ध्यान रखिए कि बच्चों के भी अपने परिवार होंगे। उन्हें उसके लिए भी करना है।उनसे आपात्काल की मदद की सोचिए बस। प्रयास कीजिए कि किसी से मांगना न पड़े। भले ही वे आपके बच्चे हैं। 
यह भी ध्यान रखिए कि जीते जी अपनी संपत्ति का बंटवारा मत कीजिए। अपना धन अपनी संपत्ति अपने पास रखिए। विश्व प्रसिद्ध रेमंड कंपनी   के स्वामी संपत्ति बांटकर आज परेशान हैं। बच्चे न उन्हें घर में घुंसने देते हैं, न फैक्ट्री में। हां वसीयत जरूर करके रखिए । बैंक खातों और कागजों में नाँमनी जरूर कराईए।अपने जीवन साथी के साथ दो नंबर पर अपने बच्चों  को  नाॐमनी करा सकतें हैं।
−जवानी में ही स्वास्थ्य बीमा जरूर लीजिए। आगे चलकर वह मंहगा  हो जाता है। अपने  को व्यस्त करिए। लीखिए , पढ़िए या किसी सामाजिक कार्य में लग  जाइये  ।खाली मत रहिए।खाली दिमाग शैतान का घर होता है।
इस दुनिया में आए हैं तो आपके कार्य निर्धारित हैं। उसके बाद चल देना है। भगवान राम राक्षसों के विनाश के लिए आए थे। राज करने के लिए नहीं। राज करने का समय आया तो मुनि जी बुलावा  लेकर आ गए । मुनि जी के बुलावा आने का  इंतजार  मत कीजिए। उनके आने से पहले किसी अच्छे  कार्य के लिए जीवन अर्पित
कर दीजिए। जो कीजिए निस्वार्थ भाव से कीजिए । लिप्सा , माया, मोह और पुरस्कार के लालच में मत रहिए।
अशोक मधुप

धर्म के पाखंड में फंसी सभ्यता


प्रारंभ में आदमी जंगल में रहता। शिकार करता और अपना पेट भरता। ये जंगल का कानून था। समय सबको बदलता है। इस व्यवस्था में बदलाव शुरू हुआ। पहले महिला -पुरूष अकेले थे। इसके बच्चे हुए। इनकी संख्या बढ़ी।धीरे - धीरे परिवार बनने बना।

परिवार बनने के साथ इस कानून को बदलने की प्रक्रिया प्रांरभ हुई।जंगल राज में शक्ति संपन्न की महत्ता थी। परिवार बनने पर सबके लिए संसाधन के बंटवारे की बात हुई। संसाधनों के बंटवारे पर काम शुरू हुआ। परिवार के लिए नियम कायदे बनने लगे। कई परिवारों का कबीला बना। यहां संसाधनों के कबीले में बांटने की बात हुई। इन संसाधनों के बंटवारे की व्यवस्था बनाने के लिए एक प्रमुख की जरूरत हुई।ऐसे व्यक्ति की जो ताकतवर को कमजोर का हक न मारने दें। जो सही को सही कह सके, जनता के साथ न्याय कर सके , ऐसा ही व्यक्ति कबीले का मुखिया बना।

विकास के सिद्वान्त के अनुसार कबीले बढ़ने लगे । कई कबीलों बने ।इन कबीलों की बस्ती बनी।इन बस्तियों के गांव बने। गांवों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कबीले के प्रमुख की तरह इनका भी एक प्रमुख बनाया गया। कई गांव के प्रमुखों पर व्यवस्था बनाने के लिए समाज ने जरूरत महसूस की। इस संरचना में राजा की उत्पत्ति हुई। एक कबीला प्रमुख बना। कई कबीलों और गांव पर राजा बना।

राजा की व्यवस्‌था निर्माण के समय किसी के दिमाग में आया कि राजाओं के ऊपर भी व्यवस्था की देेखरेख करने वाला कोई होगा। इसी सोच से ईश्वर की उत्पत्ति हुई। राजा अपनी राज व्यवस्था देखने वाला और ईश्वर राजा प्रजा सबका नियन्ता।सबका दाता। सबका खेवन हार। सबके ऊपर शासन करने वाला हो गया।

ईश्वर बनाने की प्रक्रिया में धर्म और समाज की व्यवस्‌था करने वालों ने अपने को सबसे ऊपर रखा।राजा की व्यवस्था बनाने वाले ने राजा को प्रमुख रखा किंतु राजा से गुरू को भी बड़ा बना दिया। परिवार के लिए सलाह हो या राज्य के लिए कोई व्यवस्था । इसके लिए गुरू का निर्णय राजा से ऊपर रहा । किसी भी राजा की हिम्मत नहीं हुई कि अपने गुरू की बात टाल दे। गुरू का वाक्य उनके लिए ब्रहम वाक्य बन गया। ऐसा वाक्य जिसे टाला नहीं जा सकता। इस व्यवस्‌था में ब्राहण सर्वोपर‌ि है। ब्राहण हत्या ,ब्रह्म हत्या हो गई। वो हत्या जिससे बढ़कर कोई पाप नहीं हो सकता। राजगुरू राजा से ऊपर पंहुच गया। व्यवस्था बनाने वाला ब्राह्मण श्रेष्ठ हो गया।

राजा राजगुरू और व्यवस्‌था बनाने वाला ब्राह्मण आम जनता से ऊपर हो गया।।व्यवस्था बना दी कि जिस अपराध को करने में आग आदमी का सिर काटना चाहिए। ब्राहमण के लिए उसका सिर घुटना देना काफी है। क्योकि व्यवस्था बनाने वाले सत्ता के नजदीक थे, तो उन्होंने सत्ता के बाद अपना लाभ देखा। अपने हिसाब से नियम बनाए। अपने को प्रमुख बनाए रखने के लिए काम किया।यहीं सब गड़बड़ हुआ।

राज व्यवस्था में गुरू को बड़ा दर्जा मिला। राजा से भी बड़ा। राजाज्ञा से बड़ी गुरू आज्ञा हो गई।

धर्म में इससे भी आगे हो गया। धर्म में गुरू भक्त को गोविदं से मिलवाने का माध्यम बन गया। इस व्यवस्था में गुरू गोविंद (भगवान) से ऊपर जा बैठा। गुरू गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय, बलियारी गुरू आपने गोविंद दिया बताए। जैसे दोहे लिखे गए। गुरू महिला पर साहित्य रखा गया। भगवान की व्यवस्था बनाने वालों ने अपने को भगवान से बड़ा बनाया।

ये गुरू सर्व सत्ता संपन्न हो गए। भगवान को मिलवाने वाले गुरू भगवान बन बैठे।खुद को भगवान घोषित करने लगे।भक्तों के लिए सही रूप में यहीं भगवान हो गए।भक्त इन्हें भगवान मानने लगे।इनके कहने पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करना आम हो गया। इसे ये बड़ा पूण्य मानने लगे। राम-रहीम के कहने पर

अपनी बेटी डेरे  में सेवा के देते इन्हें झिझक महसूस नहीं होती। बेटी को डेरे को  सौंपते उसे समझातें  हैं मनसा, वाचा कर्मणा भगवान की सेवा करना । बेटी डेरे और आश्रम के हाल देख ,मां बाप को मर्यादा के तहत सब सही नहीं बताती। बस इशारों में इतना ही कहती है कि यहां कुछ गड़बड़ है। ठीक नहीं है। मां -बाप अपनी बेटी की बात पर यकीन नहीं करते। कहतें हैं। तेरा मन भटक रहा है। भगवान में मन लगा। भगवान की सेवाकर । उनका कहा मान । उनके लिए बेटी छोटी पड़ गई। गुरू बड़ा हो गया। जब गुरू बड़ा हो गया तो फिर उसके पापाचार का विरोध कैसे हो।

समाज में परेशानी ज्यादा है। कोई बेटे की नौकरी के लिए परेशान है। किसी को बिटिया के लिए ठीक से वर नहीं मिल रहा। जो मिल रहा है वह दहेज ज्यादा मांग रहा है। कहीं भाइयों में बटवारें का विवाद है। कोई इसलिए परेशान है ‌कि इसके माता- पिता संपत्ति का भाइयों में बराबर बंटवारा नहीं कर रहे। किसी को डर है कि उसका पिता भाई कें बटवांरे में ज्यादा संपत्ति न दे दे। किसी की पत्नी पड़ौसी से लगी है तो क‌िसी का पत‌ि दूसरी महिला के चक्कर में पड़ा है। पति- पत्नी इसलिए परेशान हैं कि बेटा बेटी उनकी बताई जगह शादी करने को तैयार नहीं हैं। कहीं परिवार में पति बीमार है तो कहीं पत्नी में ।

हालात यह है कि समाज का लगभग प्रत्येक आदमी किसी ने किसी कारण परेशान है।किसी न किसी समस्या से ग्रस्त है। ऐसे में आदमी अपनी समस्या का निदान खोजना चाहता है। इस दौरान  इन गुरूओं और उनके शिष्यों के आडंबर की  कहानियों   उस तक पंहुचती रहती हैं।  वह इन्हें सत्य मान लेता है।  इन समस्याओं का निदान उसे गुरू की शरण ही नजर आती है।  अब चाहे गुरू समोसा हरी चटनी से खाने को कहे या लाल से।शुगर के मरीज को जमकर मीठा खाने  की सलाह ही क्यों न दें।

इन गुरूओं ,बाबाओं और भगवानों के बड़े बडे मायाजाल है। इनकी अपनी अपनी कथांए हैं। अपना अपना प्रचार तंत्र है। इसमें इन्होंने नई नई कथाएं फैला रखी है। अपनी गाथांए फैला रखी हैं। कोई कहता है कि उसके बाबा ने कैँसर के मरीज को भभूत देकर ठीक कर दिया। कोई कहता है कि बाबा के आशीर्वाद से उसका मुकदमा छूट गया। नही तो ऐसा लग रहा था हकि उसे फांसी नहीं तो आजीवन कारावास जरू र होता। एक बाबा के बारे में तो प्रसिद्घ है कि उनके बीमारी की जगह हाथ फैरने से बीमारी ठीक हो जाती है।किसी के छूने मात्र से जिन्न या भूत भाग जाता है। जो जितना बड़ा गुरू है। जितना बड़ा महात्मा हैै, उसका उतना ही बड़ा माया जाल है। कहीं निर्मल बाबा की दुनिया है। कहीं राम रहीम का डेरा। कहीं आश्राराम बापू का आश्रम।

इसी धर्म की व्यवस्था के मायाजाल में  धर्म ज्ञानी किसी की सुनने को तैयार नहीं। महाराजा जनक की सभा में इसी कारण , इससी अहम ,इसी शक्ति के बल पर गार्गी  को सुनना पडता है।  उसे  आगह करते कहा जाता है- बस गार्गी  बस । आगे बोली तो सिर धड़ से अलग हो जाएगा। बेचारी गार्गी शास्त्र ही जानती थी। शास्त्रार्थ ही समझती थी। तलवार नहीं। इसीलिए  नही समझ पाई कि कैसे सिर अलग हो जाएगा।ऐसा ही यहां होता है। इस व्यवस्था के खिलाफ बोलने वाले की जवान बंदकर दी जाती है। कही धन से कही ताकत से। फंस जाने पर ये दंगे करवाने से भी बाज नहीं आते।

एक बात और गुरू शिष्य केे गलत रास्ते से रोकने वाला है, किंतु गुरू को  रोकने वाला कोई  नहीं। अपने को सबसे ऊपर मानने वाले गुरू केे सही या गलत बताने वाला कोई  नहीं। रामायण में रावण को विभीषण,कुंभकरण पत्नी मंदोदरी सही गलत का ज्ञान तो कराने का प्रयास करतें हैँ । इन गुरूओं को  तो कोई कुछ कहने की स्थिति में ही नहीं हैं। क्योंकि भक्तों के लिए इनका एक-एक शब्द भगवान का आदेश है। एक एक वाक्य ब्र्र्र्रह्म है।ऐसा भगवान का आदेश जहां किंतु -परंतु को जगह नहीं है।  धन के लोभ में न पड़ने की सलाह देने वाले गुरू  खुद धन के चक्कर में  पड़ जातें हैं। काम को  पाप बताने वाले आशाराम बापूू,रामरहीम खुद काम और कामनी के रम जातें है। भक्त इनके  पापकर्म को  जानते भी कृष्ण की रासलीला समझ सबको   नजर अंदाज कर देतें हैं। वे  उनके पापाचार को गलत नही मानते। गलत मानते तो गोपियों संग कृष्ण का कृत्य   रासलीला न होती ।

किसी विद्वान ने धर्म  को अफीम का नशा कहा गया है। ये नशा हम भारतीयों के रोम- रोम मे समा गया है।  भगवान का परिचय कराने वाले वालें गुरूओं  की सर्वोपरि सत्ता से हम निकल नहीं पाते। इस नशे में फंसकर उसके बाहर की दुनिया हमें नजर नहीं आती।  गुरूओं का मायाजाल हमें इससे मुक्ति से बाहर की सोचने नहीं देता।

अशोक मधुप

Wednesday, August 13, 2025

पूरे देश के आवारा कुत्तों पर कार्रवाई क्यों नही?


अशोक मधुप

वरिष्ठ  पत्रकार

दिल्ली एनसीआर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली/ एनसीआर के नागरिक प्रशासन और स्थानीय निकाय को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इनमें आवारा कुत्तों को पकड़नेउनकी नसबंदी करने और उन्हें आश्रय गृह में रखने के निर्देश दिये गए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में अड़ंगा डालता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि 'एनसीटी-दिल्लीएमसीडीएनएमडीसी तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करें और खासकर उन इलाकों में जहां आवारा कुत्तों का खतरा ज्यादा है।पीठ ने स्थानीय निकायों को निर्देश दिया कि आठ हफ्तों में वे आवारा कुत्तों को रखने के लिए आश्रय स्थल बनाने की जानकारी दें। अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस काम में आड़े आए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें।पीठ ने ये भी कहा कि 'एमसीडी/एनडीएमसी और दिल्ली एनसीआर के संबंधित प्राधिकरण दैनिक आधार पर आवारा कुत्तों को पकड़ने का रिकॉर्ड रखें और पकड़े जाने के बाद एक भी आवारा कुत्ता वापस छोड़ा नहीं जाना चाहिए और सभी को आश्रय स्थल में रखा जाए।पीठ ने कहा कि अगर इस मामले में लापरवाही की गई तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।अदालत ने कहा आवारा कुत्तों के बारे में शिकायत मिलने के चार घंटे के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए और कुत्तों की नसबंदी के बाद उन्हें वापस पुरानी जगह न छोड़ा जाए। अदालत ने कहा कि रेबीज की वैक्सीन की उपलब्धता भी चिंता का कारण है। अदालत ने वैक्सीन की उपलब्धता की भी पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि नवजातछोटे बच्चे किसी भी कीमत पर इन आवारा कुत्तों के शिकार नहीं बनने चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने एक हेल्पलाइन स्थापित करने के भी निर्देश दिए।  पीठ ने कहा कि एक हफ्ते में हेल्पलाइन स्थापित की जाएताकि इस पर लोग कुत्तों के काटने की घटनाओं को रिपोर्ट कर सकें। न्यायालय ने कहाकि  'आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में रखेंअड़ंगा डालने वालों पर कार्रवाई करें' 

जस्टिस पारदीवाला ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि 'नसबंदी हो चुकी है या नहींसबसे पहली चीज है कि समाज आवारा कुत्तों से मुक्त होना चाहिए। एक भी आवारा कुत्ता शहर के किसी इलाके या बाहरी इलाकों में घूमते हुए नहीं पाया जाना चाहिए। हमने नोटिस किया है कि अगर कोई आवारा कुत्ता एक जगह से पकड़ा जाता है और उसकी नसबंदी करके उसे उसी जगह छोड़ दिया जाता हैये बेहद बेतुका है और इसका कोई मतलब नहीं बनता। आवारा कुत्ते क्यों वापस उसी जगह छोड़े जाने चाहिए और किस लिए?' पीठ ने कहा कि हालात बेहद खराब हैं और इस मामले में तुरंत दखल दिए जाने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता ने भी अदालत से अपील की कि वे इस मामले में सख्ती से दखल दें ताकि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान हो सके। मेहता ने कहा कि नसबंदी से कुत्तों की सिर्फ संख्या बढ़नी रुकती हैलेकिन रेबीज का संक्रमण फैलाने की उनकी क्षमता कम नहीं होती।

सवाल यह है कि ये आदेश दिल्ली /एनसीआरके लिए ही क्यों हैं।देश में भी तो नागरिक रहते हैं। उनके लिए क्यों नही। आवारा कुत्तों का आंतक तो पूरे देश में है। देश में कुत्तों के काटने से  औसतन प्रति वर्ष  29 हजार से ज्यादा व्यक्ति मरते हैं। यह तो संख्या वह है जो रिपोर्ट हो जाती है। गांव देहात के मामले से रिपोर्ट ही नही हो पाते। न वे खबरों की सुर्खियां  बनते हैं।

उत्तर प्रदेश का बिजनौर बहुत छोटा जिला है। यहां हाल ही में 24 जुलाई की शाम थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव झाड़पुरा भागीजोत में खेत पर काम कर रहीं 65 वर्षीय वृद्धा को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच कर मार डाला। तीन अगस्त को हीमपुर दीपा के गांव गांगू नंगला में हिंसक कुत्ते ने हमला कर दो बच्चों सहित 10 लोगों को बुरी तरह से घायल कर डाला। छह जून 2025 को  अफजलगढ़ में पांच साल की बच्ची यास्मीन को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला. दरअसलबच्ची मां के साथ दूध लेने गई थी और पीछे रह जाने पर  बच्ची कुत्तों के हि लग गई।

 23 अक्तूबर 2023 को देश की प्रमुख चाय कंपनियों में से एक वाघ बकरी चाय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का निधन हो गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक 49 साल के पराग पिछले हफ्ते अहमदाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने में वह फिसलकर गिर गए और उन्हें ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो  गया ।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले साल संसद में हुए एक सवाल का जवाब देते हुए बताया  कि 2019 में 72 लाख 77 हजार 523 कुत्तों के हमले रिपोर्ट हुए। वहीं साल 2020 में कुल 46 लाख 33 हजार 493 कुत्तों के हमलों  रिपोर्ट हुएजबकि साल 2021 में कुल 1701133 कुत्तों के काटने के मामले रिपोर्ट हुए।साल 2022, जुलाई तक भारतीय लोगों पर हुए कुत्तों के हमले की कुल संख्या स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 14 लाख 50 हजार 666 थी। इन हमलों में कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। ये हमले आवारा और पालतू दोनों कुत्तों के हैं। इसके साथ ही इन हमलों के शिकारबच्चेबुजुर्ग और जवान तीनों हुए हैं।

साल 2018 में मेडिकल जर्नल लैंसेट में छापी  इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में हर साल 20 हज़ार लोग रेबीज के कारण मरते हैं. इनमें से ज्यादातर रेबीज के मामले कुत्तों द्वारा इंसानों तक पहुंचे हैं।ऐसा नहीं है कि हर कुत्ते के काटने से आपको रेबीज हो सकता हैलेकिन ज्यादातर आवारा कुत्तों के काटने से रेबीज का खतरा रहता है।  कुत्तों के  इन हमलों के सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे ,महिलाएं और जवान होते  हैं।

सुप्रीम कार्ट को यह समझना  होगा  कि अवारा कुत्तों की परेशानी दिल्ली− एनसीआर में ही नही  है, ये पूरे भारतवर्ष की समस्या है।देश के देहात के तो हडवार ( मरे जानवर डालने के स्थान के पास) रहने वाले कुत्ते  तो और भी ज्यादा खतरनाक होते  हैं।ये महिलाएं,बीमार और बच्चों समेत अकेले आते  जाते व्यक्ति को मारकर उसके मांस से अपना पेट भरतें हैं ।आवारा कुत्तों की समस्या भारत व्यापी है ।  इसलिए  इस मामले  पर कार्रवाई भी   देशव्यापी होनी चाहिए।   

अशोक मधुप

( लेखक वरिष्ठ  पत्रकार हैं)


Monday, August 4, 2025

टैरिफ वार से अमेरिका का ही नुकसान कर रहे हैं ट्रंप

 टैरिफ वार से अमेरिका का ही नुकसान कर रहे हैं ट्रंप

अशोक मधुप

वरिष्ठ पत्रकार 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ को सात दिन के लिए टाल दिया है। ये एक अगस्त  से लागू होना था, जो अब सात अगस्त से लागू होगा।

ट्रम्प ने 92 देशों पर नए टैरिफ की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत पर 25 प्रतिशत और पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, कनाडा पर एक अगस्त  से ही 35 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है।

साउथ एशिया में सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगा है। अमेरिका ने पहले पाकिस्तान पर 29 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा था।वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा 41 प्रतिशत टैरिफ सीरिया पर लगाया गया है। इस लिस्ट में चीन का नाम शामिल नहीं है।

ट्रम्प ने दो  अप्रैल को दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन सात  दिन बाद ही इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया था। कुछ दिनों बाद ट्रम्प ने 31 जुलाई तक का समय दिया था।इसके बाद ट्रम्प सरकार ने 90 दिनों में 90 सौदे कराने का टारगेट रखा था। हालांकि, अमेरिका का अब तक सिर्फ सात  देशों से समझौता हो पाया।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने की भी बात कही है। जानकारों का कहना है कि उनके इस कदम से भारत की ग्रोथ पर ज्यादा असर नहीं होगा। एसबीआई रिसर्च ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय एक्सपोर्ट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का असर अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा बुरा होगा। अमेरिका को कम जीडीपी, ज्यादा महंगाई और डॉलर के कमजोर होने का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई  रिसर्च ने इस टैरिफ को 'बुरा बिजनेस फैसला' बताया।


एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के मुकाबले अमेरिका की डीजीपी , महंगाई और करंसी के नीचे जाने का ज्यादा रिस्क है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा ट्रेड वार के आर्थिक नतीजों को देखें तो यह अचरज की बात नहीं है कि अमेरिका पर भारत के मुकाबले अधिक बुरा असर पड़ेगा। रिसर्च ने बताया कि अमेरिका में फिर से महंगाई का दबाव दिखना शुरू हो गया है।

अनुमान है कि अमेरिका में महंगाई 2026 तक दो  प्रतिशत के तय टारगेट से ऊपर ही रहेगी। ऐसा टैरिफ के सप्लाई-साइड इफेक्ट्स और एक्सचेंज रेट में बदलाव की वजह से होगा। एसबीआई रिसर्च ने बताया कि शॉर्ट-टर्म में अमेरिकी टैरिफ की वजह से एक औसत अमेरिकी घर पर करीब 2,400 डॉलर का बोझ पड़ने का अनुमान है। वजह, टैरिफ से बढ़ने वाली महंगाई के कारण कीमतें बढ़ना है।

अमेरिकी अर्थशास्त्रियों ने चेताया है कि गर्मियों के मौसम तक अमेरिका की सभी सहयोगी व्यापार साझेदार देशों से मतभेदों का असर दिखने लगेगा और नियुक्तियों में कमी खतरे की घंटी है। ग्लासडूर के मुख्य अर्थशास्त्री डेनियल झाओ ने कहा कि मंदी आ नहीं रही है बल्कि आ चुकी है।अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार एजेंडा का असर दिखने लगा है और  रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका मंदी की चपेट में आता दिख रहा है। अमेरिकी कंपनियां कर्मचारियों की नियुक्तियां घटा रही हैं। अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नियोक्ताओं ने बीते महीने 73 हजार नौकरियां दीं। यह अनुमान के 1,15,000 से काफी कम हैं।मई और जून में 2,58,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई और बेरोजगारी दर बढ़कर 4.2% हो गई । अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या में 2,21,000 की बढ़ोतरी हुई। बीएमओ कैपिटल मार्केट्स के मुख्य अर्थशास्त्री स्कॉट एंडरसन ने कहा, 'अमेरिकी श्रम बाजार की स्थितियों में उल्लेखनीय गिरावट आ रही है। हम टैरिफ और व्यापार युद्ध शुरू होने और अधिक प्रतिबंधात्मक आव्रजन नीति के बाद से ही अर्थव्यवस्था में मंदी का अनुमान लगा रहे थे। श्रम विभाग की रिपोर्ट श्रम बाजार के लिए एक मुश्किल हालात का सबूत है।'अमेरिकी अर्थशास्त्रियों ने चेताया है कि गर्मियों के मौसम तक अमेरिका की सभी सहयोगी व्यापार साझेदार देशों से मतभेदों का असर दिखने लगेगा और नियुक्तियों में कमी खतरे की घंटी है। ग्लासडूर के मुख्य अर्थशास्त्री डेनियल झाओ ने कहा कि मंदी आ नहीं रही है बल्कि आ चुकी है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दिखाई दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने श्रम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों को खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने श्रम विभाग की निदेशक एरिका मेकएंटरफेर को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। एरिका की नियुक्ति पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में हुई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि टैरिफ से मैन्यफैक्चरिंग सेक्टर अमेरिका में फिर से मजबूत होगा। हालांकि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि टैरिफ का असर अमेरिकी जनता पर ही सबसे ज्यादा पड़ेगा। 

भारत और अमेरिका के बीच लगभग 130 अरब डॉलर का व्यापार होता है। अमेरिका भारत से लगभग 87 अरब डॉलर के उत्पादों का आयात करता है वहीं, भारत अमेरिका से मात्र 41.8 अरब डॉलर के उत्पादों का आयात करता है। अब अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद, यह सवाल उठ रहा है कि इसका क्या असर होगा। भारत से सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक और आईटी सेक्टर में बनने वाले उत्पादों को अमेरिका भेजा जाता है। पिछले कुछ समय से भारत में बने स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप, सर्वर और टैबलेट्स की डिमांड अमेरिका में बढ़ी थी। ऐसे में सात  अगस्त से लागू होने वाले अमेरिकी टैरिफ का सबसे ज्यादा असर इसी सेक्टर पर पड़ने की संभावना है।

भारत के  11 से 13 मई 1998 में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया । इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा भारत पर   अनेक प्रतिबंध लगाए गए। उस समय विशेषज्ञों की ऐसी राय थी कि   भारत अलग-थलग पड़ जाएगा और इसकी अर्थव्यवस्था प्रतिबंधों के बोझ तले दब जाएगी। इन प्रतिबंध का भारत  सफलतापूर्वक सामना कर अपने को अडिग साबित करने में कामयाब रहा।  सात साल बाद अमेरिका ने इसे एक असाधारण मामले के रूप में मानते हुए, भारत को मुख्य धारा में लाने के लिए पहला कदम उठाया, जिसकी परिणति 2005 में भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के रूप में हुई।

भारत परमाणु परीक्षण के बाद के प्रतिबंधों में नही झुका तो अब तो उसकी हालत बहुत मजबूत है।एक कुशल  नेतृत्व  उसके पास है। अमेरिका चाहता है  कि भारत रूस से तेल न ले।भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने हितों से कोई समझौता नही करेगा। भारत रूस से पहले की तरह तेल लेता रहेगा। इतना ही नही भारत ने अमेरिका की आंख की किरकिरी ईरान से भी  तेल खरीदने की घोषणा कर दी है। उधर अमेरिका को   इस घटनाक्रम के बाद साफ कर दिया कि वह  अमेरिका से एफ−35 लड़ाकू विमान नहीं ख़रीदेगा।

अमेरिका भारत से लगभग 87 अरब डॉलर के उत्पादों का आयात करता है। भारत ने तै किया है कि अब वह दुनिया के अन्य देशों में बाजार खोजेगा। अमेरिका से होने वाले नुकसान की भरपायी अन्य जगहों से की जाएगी।हाल ही में  एक सभा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील ही है।यह घोषणा भी अमेरिकी टैक्स वृद्धि की घोषणा को लेकर की गई लगती है। स्वदेशी अपनाने से हमें देश के बाहर बाजार खोजने की जरूरत नही रहेगा। दूसरे अपने उत्पाद की प्रयोग होंगे तो आयातित सामान पर निर्भरता कम होगी।इतना सब होने के बावजूद हमें अपना  कंप्यूटर आपरेटिंग सिस्टम , अपना नेविगेशन सिस्टम और अपने कम्प्यूटर और मोबाइल के सोफ्टवेयर विकसित करने होंगे ताकि  दूसरे देशों के सोफ्टवेयर और आपरेटिंग सिस्टम पर निर्भरता कम हो। भारत और टैरिफ वार के शिकार देशों को डालर में खरीद −फरोख्त बंद करनी  पर होगी। भारत ने रूस और कुछ अन्य देशों के साथ अपनी मुद्रा में खरीदारी शुरू कर दी है। यदि सभी देशों द्वारा डालर का विकल्प खोजकर व्यापार शुरू किया जाता  है तो अमेरिका के लिए ये बड़ा झटका  होगा।

अशोक मधुप

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)